आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को संजोने के लिए संग्रहालय का निर्माण, सीतानाला समेत अन्य क्षेत्रों में भी विकास कार्य जारी
बोकारो। लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ को प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य इस आस्था केंद्र को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने के साथ इसकी पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है।
इसी दिशा में यहां एक संग्रहालय का निर्माण कराया गया है। इसके माध्यम से आने वाली पीढ़ियां आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को करीब से जान सकेंगी।
इसके अलावा सीतानाला समेत आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी कई विकास योजनाओं पर काम किया जा रहा है। कल्याण विभाग के माध्यम से विभिन्न विकास कार्य पूरे किए गए हैं। आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास के लिए योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।
सरकार का संकल्प है कि लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ जैसे महत्वपूर्ण आस्था और सांस्कृतिक केंद्र को आवश्यक सुविधाओं से विकसित कर इसकी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर स्थापित किया जाए।


