ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

चक्रवात अर्नब की बारिश ने किसानों की तोड़ी कमर, सैकड़ों एकड़ में धान की फसल प्रभावित

तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से चैनपुर क्षेत्र में भारी नुकसान, किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की

चैनपुर (पलामू)। चक्रवात अर्नब के प्रभाव से पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारी बारिश और खेतों में जलजमाव के कारण सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचने की सूचना है। इससे किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

चैनपुर प्रखंड के कोशियारा, रामपुर, तेनला, बोकेया, पथरा, नगवा, मझिगवां, बैना, गुरयही, मैरा, पतरिया और कटुअल सहित कई गांवों में धान की फसल प्रभावित हुई है। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसल को काफी क्षति पहुंची है। इस स्थिति ने किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है।

क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किसानों से बातचीत के दौरान कोशियारा गांव के किसान संजय चौरसिया, विशुनदेव चौरसिया, मोहन चौरसिया, उदय चौरसिया और दुदुन चौरसिया समेत अन्य किसानों ने बताया कि धान की खेती ही उनके परिवारों की आजीविका का मुख्य आधार है। इस वर्ष अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन लगातार बारिश ने उनकी उम्मीदों को झटका दिया है।

किसानों का कहना है कि पूरे साल खेतों में मेहनत करने और खेती में पूंजी लगाने के बाद फसल को नुकसान पहुंचने से परिवार के भरण-पोषण की चिंता बढ़ गई है। उन्हें खेती में लगाई गई लागत डूबने का भी डर सता रहा है।

प्रभावित किसानों ने जिला प्रशासन और झारखंड सरकार से मांग की है कि नुकसानग्रस्त गांवों में फसलों की क्षति का तत्काल सर्वेक्षण कराया जाए। साथ ही नुकसान का उचित आकलन कर सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा और राहत राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस मुश्किल समय में किसानों को आर्थिक सहायता मिल सके।

Tags :

swatantra awaj

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.