ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

साहिबगंज में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, 10 हजार रुपये देकर भारत में प्रवेश करने का दावा

ब्रह्मपुत्र मेल में जांच के दौरान आरपीएफ ने पकड़ा, तीन मोबाइल बरामद; खुफिया विभाग ने भी की पूछताछ

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ब्रह्मपुत्र मेल से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद सुमन के रूप में हुई है। उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उसने कथित तौर पर बताया कि एक दलाल ने 10 हजार रुपये लेकर उसे भारत में प्रवेश कराया था।

चेन पुलिंग के बाद जांच में पकड़ाया

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 8:51 बजे साहिबगंज और करमटोला स्टेशन के बीच चेन पुलिंग के कारण ट्रेन रुक गई। इसके बाद आरपीएफ एस्कॉर्ट टीम ने जांच शुरू की। इस दौरान ट्रेन के जनरल कोच में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में सोया मिला।

पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद सुमन बताया और बांग्लादेश के सिलेट जिले के रानीगंज का निवासी होने की बात कही। उसके पास गुवाहाटी तक का टिकट भी मिला।

मजदूरी के लिए भारत आने की कही बात

पूछताछ के दौरान सुमन ने बताया कि जुलाई के आसपास एक दलाल ने 10 हजार रुपये लेकर उसे मजदूरी के लिए भारत में प्रवेश कराया था। उसके मुताबिक, वह गुवाहाटी और दिल्ली होते हुए श्रीनगर पहुंचा, जहां सफर अली नाम के एक कबाड़ कारोबारी के यहां कबाड़ बीनने का काम करने लगा।

उसने बताया कि कुछ दिन पहले कारोबारी के वहां से चले जाने के बाद उसने बांग्लादेश लौटने की योजना बनाई। इसके बाद वह श्रीनगर से दिल्ली पहुंचा और वहां से गुवाहाटी जाने के लिए ब्रह्मपुत्र मेल में सवार हुआ। इसी दौरान साहिबगंज में आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया।

रेल थाने में मामला दर्ज

गिरफ्तारी के बाद खुफिया विभाग के अधिकारियों ने भी उससे पूछताछ की। आरपीएफ पोस्ट कमांडर की शिकायत पर शुक्रवार रात साहिबगंज रेल थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

Tags :

swatantra awaj

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.