ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

पुराने माइका खदान में डूबा 40 वर्षीय व्यक्ति, निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी

गावां की गदर पंचायत भवन के पीछे हुई घटना; खदान में 25 से 30 फीट पानी होने से बचाव कार्य में आ रही परेशानी, जरूरत पड़ने पर बुलाई जाएगी एनडीआरएफ की टीम

गिरिडीह। गावां थाना क्षेत्र की गदर पंचायत भवन के पीछे गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। पशुओं को चराने के दौरान गदर निवासी 40 वर्षीय मनोज यादव पुराने और बंद पड़े माइका खदान में डूब गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। उसे खदान से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

मृतक के रूप में मनोज यादव (40), पिता स्व. चंदर यादव, निवासी गदर की पहचान बताई गई है। जानकारी के अनुसार, कुछ महिलाओं ने मनोज को खदान में डूबते हुए देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार और प्रभारी अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में बचाव कार्य शुरू कराया गया। बताया गया कि पुराने माइका खदान में करीब 25 से 30 फीट पानी भरा हुआ है, जिससे व्यक्ति को बाहर निकालने में कठिनाई हो रही है।

जेसीबी से पानी निकालने का प्रयास

खदान से पानी निकालने के लिए जेसीबी की मदद से मिट्टी कटवाकर रास्ता बनाने और पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि व्यक्ति को बाहर निकालने की कोशिश लगातार जारी है। जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया जाएगा।

घटना के बाद मनोज यादव के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Tags :

swatantra awaj

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.