ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

RIMS में जांच रिपोर्ट के लिए लंबी कतार, ऑनलाइन सुविधा का दावा बेअसर; मरीज परेशान

रांची के RIMS Hospital में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जांच रिपोर्ट लेने के लिए भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार को अस्पताल परिसर में जांच रिपोर्ट लेने के लिए करीब 50 से 60 मरीज और उनके परिजन कतार में खड़े नजर आये.

मरीजों के अनुसार, जांच कराने के बाद रिपोर्ट लेने के लिए उन्हें दोबारा रिम्स आना पड़ता है. इसके बाद रिपोर्ट काउंटर पर लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है.

जांच की पर्ची के लिए भी मरीज परेशान

सिर्फ रिपोर्ट लेने में ही नहीं, बल्कि जांच कराने के लिए पर्ची कटाने में भी मरीजों को कतार में लगना पड़ रहा है. रोजाना बड़ी संख्या में मरीज रिम्स पहुंचते हैं, जिसके कारण जांच और रिपोर्ट से जुड़े काउंटरों पर भीड़ बनी रहती है.

कई मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि घंटों लाइन में खड़े रहने से उन्हें अतिरिक्त परेशानी होती है, खासकर दूर-दराज के इलाकों से इलाज कराने पहुंचे लोगों को.

ऑनलाइन रिपोर्ट की सुविधा का दावा

रिम्स प्रबंधन की ओर से मरीजों को जांच रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू करने का दावा किया गया है. इस व्यवस्था का उद्देश्य मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए बार-बार अस्पताल आने और लंबी कतार में खड़े होने से राहत देना है.

ऑनलाइन सुविधा के तहत मरीजों को मोबाइल के माध्यम से जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की गयी है.

मरीजों को नहीं मिल रहा ऑनलाइन सुविधा का पूरा लाभ

रिम्स प्रबंधन के ऑनलाइन रिपोर्ट के दावे के बावजूद मरीजों की परेशानी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. कई मरीज अभी भी जांच रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं.

मरीजों का कहना है कि यदि ऑनलाइन रिपोर्ट की सुविधा शुरू कर दी गयी है, तो उसे पूरी तरह और नियमित रूप से लागू किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें रिपोर्ट लेने के लिए दोबारा रिम्स आने की जरूरत न पड़े.

मरीजों ने व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की

मरीजों और उनके परिजनों ने रिम्स प्रबंधन से ऑनलाइन जांच रिपोर्ट की सुविधा को प्रभावी बनाने की मांग की है. उनका कहना है कि डिजिटल सुविधा का सही तरीके से इस्तेमाल होने पर अस्पताल में भीड़ कम हो सकती है और मरीजों का समय भी बचेगा.

अब बड़ा सवाल यही है कि ऑनलाइन रिपोर्ट की सुविधा शुरू होने के बावजूद मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए घंटों कतार में क्यों खड़ा होना पड़ रहा है और इस व्यवस्था को पूरी तरह लागू करने में क्या दिक्कत आ रही है.

Tags :

Priyanka Rajput

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.