ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

निशा भगत आत्महत्या मामला: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, अब CBI करेगी जांच

लगातार उठ रही थी CBI जांच की मांग, विधायक जयराम महतो और भाजपा ने भी निष्पक्ष जांच को लेकर उठाई थी आवाज

रांची: झारखंड में निशा भगत आत्महत्या मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद अब मामले की जांच CBI के हाथों में जाने का रास्ता साफ हो गया है।

गौरतलब है कि निशा भगत की मौत के मामले में शुरू से ही निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही थी। JLKM सुप्रीमो एवं डुमरी विधायक जयराम महतो के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी लगातार इस मामले की CBI जांच कराने की मांग कर रही थी।

जयराम महतो ने X पर पोस्ट कर उठाए थे सवाल

बुधवार को भी विधायक जयराम महतो ने इस मामले को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट साझा कर राज्य सरकार को घेरा था। साथ ही निशा भगत की मौत से जुड़े पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए एक बार फिर CBI जांच की मांग दोहराई थी।

लगातार मांगों के बीच सरकार का फैसला

विपक्ष और विभिन्न स्तरों से लगातार उठ रही CBI जांच की मांग के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच CBI से कराने का निर्देश दिया है। इस फैसले के बाद अब निशा भगत की मौत से जुड़े घटनाक्रम, परिस्थितियों और मामले में उठ रहे सवालों की केंद्रीय एजेंसी द्वारा जांच किए जाने की उम्मीद है।

इस मामले में CBI जांच से मौत के पीछे की परिस्थितियों और अब तक सामने आए तथ्यों की पड़ताल हो सकेगी। फिलहाल, सभी की नजरें आगे की जांच प्रक्रिया और उससे सामने आने वाले तथ्यों पर टिकी हैं।

Tags :

swatantra awaj

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.