ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

जंगल की जमीन पर पोस्ता की अवैध खेती करते दो आरोपी गिरफ्तार, 500 ग्राम बीज जब्त

एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वन भूमि पर अवैध खेती के खिलाफ अभियान तेज

चतरा। जिले में अफीम की अवैध खेती और तस्करी के खिलाफ चतरा पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में लावालौंग थाना क्षेत्र के साम्भे गांव के पिपराडीह टोला में पुलिस ने वन भूमि पर कथित रूप से पोस्ता की अवैध खेती करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिपराडीह निवासी उमेश गंझू उर्फ महेन्द्र गंझू और केश्वर गंझू के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 500 ग्राम पोस्ता का बीज भी बरामद किया है।

गुप्त सूचना पर गठित की गई विशेष टीम

समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिपराडीह इलाके में वन भूमि की कटाई कर अवैध रूप से पोस्ता की खेती की जा रही है। सूचना की पुष्टि और त्वरित कार्रवाई के लिए सिमरिया के प्रभारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।

इस टीम में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

10 डिसमिल वन भूमि पर हो रही थी बुआई

पुलिस टीम ने बुचुआ नाला के किनारे छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, वहां करीब 10 डिसमिल वन भूमि पर अवैध रूप से पोस्ता की बुआई की जा रही थी। मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही 500 ग्राम पोस्ता का बीज जब्त किया गया।

अफीम की अवैध खेती पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

एसपी अनिमेष नैथानी ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी कीमत पर अफीम की अवैध खेती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि वन भूमि का अतिक्रमण कर नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों को चिह्नित किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट और वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Tags :

swatantra awaj

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.