ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

डोमचांच में 20 महिलाओं को मिलेगा लाह चूड़ी निर्माण का प्रशिक्षण, 25 दिवसीय कार्यक्रम शुरू

मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना के तहत बगड़ो पंचायत भवन में हुई शुरुआत; महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल

डोमचांच: प्रखंड के बगड़ो गांव स्थित पंचायत भवन में 25 दिवसीय लाह चूड़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति की 20 महिलाओं को लाह चूड़ी निर्माण और आकर्षक डिजाइन तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर वसीम द्वारा दिया जाएगा। वे जयपुर में लाह चूड़ी निर्माण के क्षेत्र में काम कर चुके हैं। अपने अनुभव और तकनीकी कौशल के माध्यम से वे महिलाओं को चूड़ी निर्माण की विभिन्न विधियों और डिजाइन की बारीकियां सिखाएंगे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं का कौशल विकास कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं लाह चूड़ी निर्माण का काम शुरू कर अपनी आमदनी बढ़ाने की दिशा में कदम उठा सकेंगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन बगड़ो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद यादव, पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के जिला समन्वयक शशिपति त्रिपाठी और ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर अब्दुल अंसारी ने संयुक्त रूप से किया।

Tags :

swatantra awaj

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.