ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

टेल्को में 19 वर्षीय युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज

युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, टेल्को थाना पुलिस बयान के आधार पर मामले की जांच में जुटी

जमशेदपुर: शहर के टेल्को थाना क्षेत्र से यौन शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां 19 वर्षीय युवती ने अपने ही पिता निशार खान पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए टेल्को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, निशार खान किराये के मकान में रहता था। युवती ने पुलिस के समक्ष अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस युवती के बयान और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच कर रही है।

मेडिकल जांच के लिए भेजी गई युवती

टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज की गई है। युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों और आरोपों की सत्यता के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Tags :

swatantra awaj

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.