ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

झारखंड में गठबंधन को लेकर हलचल, JMM की समीक्षा से कांग्रेस–राजद में चिंता

रांची : बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार के बाद झारखंड की सत्ताधारी गठबंधन में नए सिरे से चर्चा तेज हो गई है। झामुमो ने बिहार में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राज्य में गठबंधन की समीक्षा की बात कही थी। अब पार्टी के अंदर इस मुद्दे पर गंभीर विचार-विमर्श जारी है।

इससे राजद खेमे में बेचैनी बढ़ी है, क्योंकि झारखंड सरकार में पार्टी का एक मंत्री शामिल है। राजद को आशंका है कि झामुमो अगर दूरी बनाता है तो उसका राज्य में राजनीतिक आधार कमजोर हो सकता है। हालांकि आधिकारिक रूप से इसे अफवाह बताया जा रहा है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव ने हेमंत सोरेन से संवाद बढ़ाना शुरू कर दिया है।उधर कांग्रेस भी पूरी तरह सतर्क है।

पार्टी झारखंड में हेमंत सरकार की स्थिरता को लेकर लगातार नजर बनाए हुए है। आलाकमान ने प्रभारी नेताओं से नियमित रिपोर्ट मांगी है ताकि किसी भी प्रकार की खींचतान को समय रहते सुलझाया जा सके।

बिहार में एनडीए की जीत से झारखंड के विपक्ष में ऊर्जा दिख रही है। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि बिहार का माहौल झारखंड की राजनीति को भी प्रभावित करेगा और जनता बदलाव के मूड में है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.