ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। भीषण गर्मी के बीच अब राज्य में बारिश की एंट्री हो चुकी है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई जिलों में शाम होते ही मौसम सुहावना हो जा रहा है और बारिश का दौर देखने को मिल रहा है।

जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और चाईबासा समेत कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आई ठंडक की वजह से लोगों को उमस और गर्म हवाओं से राहत मिली है। वहीं हवा में नमी बढ़ने के कारण रात के समय पंखे की जरूरत भी कम महसूस हो रही है।

10 मई तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए 10 मई तक बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय प्रभावों के कारण देखने को मिल रहा है।

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां समेत आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

किसानों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे और खेतों में जाने से बचें। साथ ही खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

राज्य में मौसम के इस बदले मिजाज से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं लगातार बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।

Tags :

swatantraawaj desk

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.