ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

उताकी गांव में हत्या कर शव फेंका गया कुएं में, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

पलामू : पाटन थाना क्षेत्र में बीते 22 सितम्बर 2025 को सुबह करीब 10:30 बजे ग्राम उताकी स्थित एक खेत के पास कुएं में एक व्यक्ति का शव पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पाटन थाना प्रभारी सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की पहचान ग्राम उताकी निवासी जयशंकर ठाकुर (उम्र 55 वर्ष), पिता स्वर्गीय विश्वनाथ ठाकुर के रूप में की गई। शव का निरीक्षण करने पर मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए, तथा शरीर के एक भाग की चमड़ी भी उधड़ी हुई पाई गई। तत्काल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, डालटनगंज भेजा गया, जहाँ से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शव को रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।घटना के संबंध में मृतक की पत्नी अन्नपूर्णा देवी (उम्र 45 वर्ष) द्वारा पाटन थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर पाटन थाना कांड संख्या 169/2025, दिनांक 25.09.2025 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(1)/103(1)/3(5) बी.एन.एस. के तहत छह नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम उताकी के ही तीन अभियुक्तों – बिनोद सिंह ,संतोष सिंह और बिधित सिंह को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने ही जयशंकर ठाकुर की हत्या कर उसका शव कुएं के पास फेंक दिया था। अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बिनोद सिंह के घर के पास खेत से बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.