ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

सरायकेला में ACB की बड़ी कार्रवाई, भू-अर्जन बाबू व दलाल गिरफ्तार

सरायकेला: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू प्रीतम आचार्या और गम्हरिया के विनय तिवारी को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, मुआवजा भुगतान के नाम पर 40 लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसमें पहली किस्त के रूप में 5 लाख रुपये दिए जा रहे थे। इसी दौरान ACB की टीम ने समाहरणालय परिसर में प्रीतम आचार्या को दबोच लिया।

वहीं, गम्हरिया प्रखंड कार्यालय से दलाल विनय तिवारी को भी रुपये गिनते हुए गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई से उपायुक्त कार्यालय और प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

मामला जमीन से जुड़े मुआवजा भुगतान से संबंधित बताया जा रहा है। ACB आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Tags :

Koodrat

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.