ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

अपराध की साजिश से पहले युवक हथियार संग गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस जब्त

धनबाद: जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र के बढ़ई बस्ती स्थित शिव मंदिर के समीप पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे एक युवक को हथियार सहित धर दबोचा. गुप्त सूचना के आधार पर सोनारडीह, बरौरा और मधुबन थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर युवक को पकड़ा.उसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन जब्त किया.गिरफ्तार युवक की पहचान सोनारडीह निवासी रितिक शर्मा के रूप में हुई है. यह जानकारी बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर दी . उन्होंने बताया कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. इस मामले में उसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है जिनकी पहचान आंशिक रूप से हो चुकी है. उन्होंने कहा अनुसंधान की प्रक्रिया जारी है इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया जा रहा हैं.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.