ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

वाह रे झारखंड पुलिस! मालखाने में कानून नहीं, चूहों का राज—कभी दारू पीते हैं, कभी गांजा खाते हैं, सिस्टम पर खड़े हुए बड़े सवाल


रांची। वाह रे झारखंड पुलिस! कभी कहा जाता है कि मालखाने से दारू चूहे पी गये, तो कभी अदालत में यह दलील दी जाती है कि 200 किलो गांजा चूहे खा गये।
अगर चूहे ही इतने पीने–खाने लगे हैं, तो फिर सवाल लाज़मी है हुज़ूर—


मालखाने में रखा क्या है और पहरा दे रहा कौन है?दारू भी गई, गांजा भी गया… कानून वहीं रह गया

राज्य के कई थानों के मालखाने पहले भी सवालों के घेरे में रहे हैं, जहां जब्त शराब “खुद-ब-खुद” गायब हो जाती है।
अब रांची के ओरमांझी थाना का मामला सामने आया है, जहां एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किया गया गांजा अदालत में पेश होने से पहले ही “चूहों की दावत” बन गया।

क्या झारखंड के चूहे नशे के सौदागर बन चुके हैं?

या फिर हर बार जब जब्त माल गायब होता है, तो उसके पीछे कोई नया बहाना गढ़ लिया जाता है?

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.