ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

जमीन घोटाले में CM हेमंत सोरेन को राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें?

रांची जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ेंगी या उन्हें राहत मिलेगी, इसका फैसला अब 7 फरवरी को होगा। बड़गाई अंचल की 8.46 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पीएमएलए कोर्ट में उनकी डिस्चार्ज याचिका पर आंशिक सुनवाई हुई।

हेमंत सोरेन ने खुद को निर्दोष बताते हुए 5 दिसंबर को यह याचिका दाखिल की थी। इस मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन समेत कुल 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। अन्य आरोपियों की डिस्चार्ज याचिकाओं पर सुनवाई 11 फरवरी को होगी। फिलहाल दो आरोपी जेल में बंद हैं। आरोप है कि बड़गाई इलाके की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए हेमंत सोरेन के सहयोगियों के नाम कराया गया।

इसी मामले में ईडी ने 31 जनवरी 2024 को उनकी गिरफ्तारी की थी। करीब पांच महीने जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिली, जिसके बाद विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.