ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

कौन होगा झारखंड का अगला मुख्य सचिव? अलका तिवारी को एक्सटेंशन या अविनाश कुमार…..

रांची: 30 सितंबर को झारखंड के मुख्य सचिव अलका तिवारी रिटायर हो रही है. उनके रिटायरमेंट पहले झारखंड की सत्ता की गलियारों में चर्चा होना शुरू हो गया हैं. क्या झारखंड का दूसरा मुख्य सचिव कौन होगा? वरिष्ठ आईएएस अलका तिवारी के रिटायरमेंट से पहले ही कई आईएएस अधिकारी अपना लॉबी सेट करने में लग गए हैं. हालांकि मुख्य सचिव बनने के लिए कई आईएएस अधिकारी रेस हैं. इनमें से दो आईएएस अधिकारी निधी खरे और शैलेश सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं .तो वही आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार,अजय कुमार ,वंदना डाडेल, सुरेंद्र सिंह और नितिन मदन कुलकर्णी के नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल हैं. हालांकि इन में से सबसे प्रबल दावेदार मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अविनाश कुमार हैं. जिनकी गिनती झारखंड के सबसे पावरफुल आईएएस अधिकारियों में माने जाते हैं. अविनाश कुमार 2029 में रिटायर होंगे. इसलिए अविनाश कुमार नहीं चाहेंगे कि वे अभी मुख्य सचिव बने.सभी लोग कन्फ्यूजन में हैं कि अविनाश कुमार मुख्य सचिव बनेंगे या नहीं,या फिर कोई ऐसा रास्ता तलाशा जाएगा, जिससे पावर भी हाथ में रहे और सत्ता की पूरी बागडोर भी. फिलहाल कयासों का दौर जारी है. हालांकि यह भी चर्चा है कि मुख्य सचिव अलका तिवारी को सेवा विस्तार दिया जा सकता है. अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री की अगुवाई में किसे नया मुख्य सचिव नियुक्त किया जाएगा.आने वाले दिनों में इस पर अंतिम निर्णय लिया सकता है.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.