ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

रेवारातू में असामाजिक तत्वों के इशारे पर ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल — कई हिरासत में

पलामू: लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रेवारातू में मंगलवार को पत्थर खदान (स्टोन माइंस) के उद्घाटन के दौरान भारी हंगामा हो गया। झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर यहां माइंस संचालन की प्रक्रिया शुरू की जानी थी, लेकिन इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि विरोध कर रहे ग्रामीणों को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भड़काया गया था। स्थिति को समझाने और नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम पर अचानक ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिस जवान घायल हो गए। घायल जवानों को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही लेस्लीगंज और आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं और स्थिति की लगातार निगरानी जारी है।

थाना प्रभारी ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्य और कानूनी प्रक्रियाओं में बाधा डालने तथा पुलिस पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.