रांची। राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत 15 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इसमें वाणिज्यकर सचिव अमिताभ कौशल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत अधिकारियों में पांच को अपर सचिव, सात को विशेष सचिव, एक को सचिव, एक को आयुक्त तथा एक अधिकारी को प्रधान सचिव के पद पर प्रोन्नति दी गई है। सभी अधिकारी फिलहाल अपने वर्तमान पदस्थापन पर ही कार्य करते रहेंगे।
प्रधान सचिव (गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन) वंदना डाडेल को अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। हालांकि, पदोन्नति के बावजूद वे वर्तमान दायित्वों का ही निर्वहन करेंगी।
पदोन्नति पाने वाले अधिकारी इस प्रकार हैं—
प्रधान सचिव: अमिताभ कौशल
आयुक्त: अमित कुमार
सचिव: आकांक्षा रंजन
विशेष सचिव: नितिश कुमार सिंह, प्रेरणा दीक्षित, शशि प्रकाश सिंह, उत्कर्ष गुप्ता, हेमंत सती, कुमार ताराचंद, कीर्तिश्री जी
अपर सचिव: श्रुति राजलक्ष्मी, रवि कुमार, दीपेश कुमारी, सुलोचना मीना, प्रांजल ढांढा


