ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

ताइक्वांडो में स्वर्ण व रजत पदक जीत डीपीएस बोकारो के दो विद्यार्थी एसजीएफआई गेम्स में चयनित

बोकारो : दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के दो नन्हे विद्यार्थियों – अयांश पुंज और यश्वी प्रिया ने ताइक्वांडो की विभिन्न जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) गेम्स में अपनी जगह पक्की की है। महज पहली कक्षा में पढ़ने वाले अयांश पुंज ने छोटी उम्र में बड़े कारनामे को चरितार्थ करते हुए अबतक ताइक्वांडो में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीते हैं। रविवार को चास में आयोजित प्रथम दिशोम गुरु जिलास्तरीय प्रतियोगिता में अयांश ने रजत पदक जीता। इससे पहले 31वीं एवं 32वीं बोकारो जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता तथा तृतीय अंतर विद्यालय जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उसे स्वर्ण पदक मिल चुके हैं। वहीं, चौथी कक्षा की छात्रा यश्वी प्रिया ने प्रथम दिशोम गुरु जिलास्तरीय प्रतियोगिता के अलावा 31वीं एवं 32वीं बोकारो जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता तथा तृतीय अंतर विद्यालय जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक के साथ सुनहरी सफलता अर्जित की। यश्वी 23वीं राज्यस्तरीय सब-जूनियर एवं जूनियर ताइक्वांडो में रजत पदक विजेता भी रह चुकी है। उक्त दोनों ही प्रतिभाशाली विद्यार्थी अब इसी महीने रांची में एसजीएफआई की ओर से आयोजित राज्य स्तर की प्रतियोगिता में अपने दमखम दिखाएंगे। अयांश और यश्वी सोमवार को अपने माता-पिता के साथ विद्यालय पहुंचे तथा प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्राचार्य ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए इतनी कम उम्र में ताइक्वांडो जैसी कठिन विद्या में उनकी उपलब्धि को सराहनीय बताया। साथ ही, उनकी हौसला अफजाई करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर अपने विद्यालय व शहर का नाम गौरवान्वित करने की प्रेरणा दी। उनके अभिभावकों के सहयोग को भी प्राचार्य ने प्रोत्साहित किया। बीएसएलकर्मी आदित्य कुमार एवं गृहिणी अन्नपूर्णा कुमारी के पुत्र अयांश पुंज को इस खेल में काफी रुचि है। वहीं, इस्पातकर्मी सुशील कुमार एवं गृहिणी एकता कुमारी की पुत्री यश्वी प्रिया को ताइक्वांडो के अलावा चित्रांकन का भी काफी शौक है और इस क्षेत्र में भी उसने पुरस्कार जीते हैं।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.