ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

राष्ट्रपति के राँची दौरे को लेकर तीन दिन विशेष यातायात व्यवस्था, कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

राँची । माननीय राष्ट्रपति महोदया के 28, 29 एवं 30 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित राँची आगमन व भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनज़र राजधानी राँची में यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक, यातायात राँची द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार सुरक्षा कारणों से इन तीन दिनों में अलग-अलग समय पर शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश व परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

28 दिसंबर को दोपहर से रात तक प्रतिबंध

28 दिसंबर को अपराह्न 4 बजे से रात 8:30 बजे तक राँची शहर में सभी बड़ी व छोटी मालवाहक गाड़ियाँ, बसें तथा सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा। भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। इसके अलावा नो-इंट्री का समय पूर्ववत लागू रहेगा।

इसी दिन रातु और काठीटांड की ओर जाने वाले सभी वाहन कांके की ओर से रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। वहीं हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, अरगोड़ा चौक, शहजानन्द चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक, एटीआई मोड़, रणधीर वर्मा चौक, एसएसपी आवास से लोक भवन तक के मार्गों पर दोपहर 2 बजे से रात 8:30 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि एंबुलेंस व अन्य आकस्मिक सेवाओं को छूट दी गई है।

29 दिसंबर को सुबह और शाम बदली रहेगी व्यवस्था

29 दिसंबर को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक तथा अपराह्न 4 बजे से रात 8:30 बजे तक शहर में सभी मालवाहक वाहन, बसें और सवारी वाहनों का प्रवेश व परिचालन बंद रहेगा। इस दिन भी रातु और काठीटांड की ओर जाने वाले वाहन कांके से रिंग रोड होकर जाएंगे।नया सराय रिंग रोड से रामपुर चौक रिंग रोड तक बड़े वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। जमशेदपुर और बुंडू की ओर से आने वाले वाहन रिंग रोड से दाहिने लेकर टाटीसिल्वे होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे, जबकि राँची से जमशेदपुर जाने वाले वाहन दुर्गा सोरेन चौक से टाटीसिल्वे होकर रिंग रोड से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। इसके अलावा खरसीदाग ओपी से सदाबहार चौक के बीच बड़े वाहन, बस और सवारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

30 दिसंबर को पूरे दिन शहर में रोक

30 दिसंबर को सुबह 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक राँची शहर में सभी बड़ी व छोटी मालवाहक गाड़ियाँ, बसें और सवारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहन रिंग रोड के रास्ते परिचालित होंगे। इस दौरान भी शहर के प्रमुख चौकों और मार्गों पर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व यातायात व्यवस्था की जानकारी अवश्य लें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षा के मद्देनज़र कुछ मार्गों को अल्प समय के लिए डायवर्ट या रोका भी जा सकता है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.