रामगढ : सीसीएल तोपा परियोजना प्रबंधन ने बनवार में अवैध कोयला खनन स्थल पर डोजरिंग अभियान के दौरान खलल डालने वाले बनवार बस्ती के युवक शाहिद मियां के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। इसमें डोजरिंग अभियान को बंद कराते हुए गाली गलौज किया गया।
इसको लेकर सीसीएल तोपा परियोजना सुरक्षा विभाग प्रभारी शंकर राम ने कुजू ओपी में मामला दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि बनवार बस्ती के युवक शाहिद मियां ने दोबारा डोजरिंग करने आने पर खून खराबा करने की धमकी दी। साथ ही धमकी दी कि यह मेरा जमीन है। अगर दोबारा इस जमीन में डोजर लेकर पहुंचा तो खून खराबा भी हो सकता है।
सुरक्षा प्रभारी ने कुजू ओपी प्रभारी से प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

