बोकारो :जिले में चोरी की घटनाएं एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने लगी हैं। ताजा मामला बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 12/ए क्वाटर नम्बर 1016 का है। जहां चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार,मकान मालिक रामबाबू अपनी पत्नी के साथ पुणे गए हुए थे। घर काफी दिनों से बन्द था. जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, चोरों ने ताला तोड़ने के साथ -साथ में घर एवं बाहर में लगे सीसीटीवी कैमरा भी साथ में उखाड़ दिया. ताकि वारदात की कोई रिकॉर्डिंग न हो सके। चोरी घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस और घर के मालिक को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं, मकान मालिक भी पुणे से बोकारो के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि मकान मालिक के लौटने के बाद ही चोरी हुए सामान और उसकी कीमत का पता चल पाएगा। अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता


