मेदिनीनगर। शहर और चैनपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोना-चांदी के जेवर और चोरी के औजार जब्त किए हैं।
एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि गिरोह दिन में बंद घरों की रेकी करता था और रात में चोरी को अंजाम देता था। 12 जनवरी को दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ।
गिरफ्तार आरोपी—राजा कुमार, लक्की कुमार, आकाश कुमार, आशु कुमार और सुनीता देवी—कई जिलों में चोरी की वारदातें कर चुके हैं। पुलिस जांच में शहर में 6, चैनपुर में 2, गढ़वा में 5 और यूपी के दुद्धी में 1 चोरी में इनकी संलिप्तता पाई गई है।


