BREAKING NEWS

ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

पलामू में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

पलामू : मेदिनीनगर सदर प्रखंड के ग्राम चियांकी स्थित बाबा योगीराज पहाड़ी मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभा मुख्य अतिथि एसपी रीष्मा रमेशन ने किया। मौके पर मंदिर क्लब के पदाधिकारियों ने एसपी को चुनरी व बुके प्रदान कर भव्य स्वागत किया। मौके पर एसपी ने कहा कि धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में एकता व भाईचारा बढ़ती है। उन्होंने बाबा योगीराज पहाड़ी मंदिर का अदभूत नजारा है। यह पर्यटन स्थल के लिए बेहतर है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से कलाकारों की प्रतिभा निखरती है। प्रसिद्ध कलाकार उमाशंकर मिश्र व के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुकाबला हुआ। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। उमा शंकर म्यूजिशियन ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक झांकी प्रस्तुत किया। मौके पर सदर थाना प्रभारी लालजी, ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद, एसआई रंजीत कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे। मौके पर सदर प्रमुख बसंती देवी, चियांकी मुखिया बिनको उरांव, पंसस सुशीला देवी, उप मुखिया चियांकी सबीता देवी, पूर्व कौड़िया मुखिया सरिता देवी, सुआ मुखिया दुलारी देवी, बीस सूत्री सदस्य प्रेम प्रकाश ठाकुर,मुकेश पांडेय, टाईगर कुमार चंद्रवंशी, आशीष गुप्ता, हृदया सिंह, सतीश तिवारी, धर्र्मेंद्र सिंह, संजय यादव, धनंजय दूबे, चंदन मेहता, उमेश मेहता, शशि ठाकुर, रंजीत विश्वकर्मा, दीपक तिवारी, विशाल सिंह समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.