BREAKING NEWS

ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

जल जमाव की समस्या का समाधान करें निगम अन्यथा होगा बड़ा आंदोलन, भाजपा

धनबाद :कतरास बाजार पचगढ़ी स्थित राजस्थानी धर्मशाला के समीप जल जमाव से लोगों का जनजीवन व्यस्त हो गया है। जल जमाव से सब्जी विक्रेता हो या आम जनता सभी को परेशानी झेलना पड़ रहा है। हल्की सी बरसात नगर निगम का पोल खोल कर रख दे रही है। नगर निगम की ओर से इस समस्या का समाधान करने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिसको लेकर भाजपा कतरास मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा ने आक्रोश व्यक्त किया है। श्री मिश्रा ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कई लोगों से शिकायत मिली। इसके बाद उन्होंने नगर आयुक्त रविराज शर्मा से मुलाकात कर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने का मांग किया है। उन्होंने कहा कि हजारों लोगों को जल जमाव की समस्या से परेशानी आ रही है। लोगों के रोजगार पर काफी गहरा असर पड़ रहा है। आसपास रहने वाले सैकड़ो लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी आ रही है। आने जाने वाले राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। जल जमाव के कारण दुर्घटनाएं भी हो रही है। पत्र के माध्यम से उन्होंने नगर निगम को 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि यदि तय समय के भीतर समस्या का समाधान नहीं होता है तो 16 अगस्त से जन आंदोलन का शुरुआत होगा, जिसका जिम्मेवार नगर निगम होगा। मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान, भाजपा मंडल महामंत्री राजेश स्वर्णकार, मंडल मंत्री कुंदन सिंह एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम किशोर कल्लू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.