मेदिनीनगर: सदर थाना क्षेत्र के सुआ बिंधवा टोला रेलवे ट्रैक से 24 वर्षीय युवक का शव मंगलवार की रात पुलिस ने बरामद किया है। युवक की पहचान सुआ गोदाम चौक विश्वकर्मा टोला निवासी रंजीत विश्वकर्मा पिता रामप्रीत विश्वकर्मा के रूप में की गयी है।
रंजीत विश्वकर्मा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक इकलौता पुत्र था। इस घटना से मृतक के माता, पिता व चार बहनें अब असहाय हो गयी है। घटना की जानकारी मिलने पर विश्वकर्मा टोला रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और शव होने की जानकारी पुलिस को दी। सदर थाना के एएसआई समाल अहमद घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भोज दिया है।
घटना की सूचना पाकर सदर थाना प्रभाारी लालजी वहां पहुंचकर स्थल पर छानबीन की। उन्होंने बताया कि शव का अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि युवक की हत्या है व आत्महत्या। इधर मृतक के परिजनों का कहना है कि रंजीत विश्वकर्मा की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेका गया है। मृतका की बहन ने कहा कि मेरे मोबाईल पर रात करीब 11 बजे कॉल आया। महिला ने कहा कि आपके भाईया घर चले गये। इसके बाद कॉल लगाने के बाद बात नहीं हो सका। मोबाईल स्विच आफ पाया गया।


