BREAKING NEWS

ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

शाम को खेलने निकला 10 वर्षीय समर का शव एक दिन बाद तालाब में तैरता मिला, मौके पर पहुंची पलिस

धनबाद :बाघमारा प्रखंड के ईस्ट बसूरिया ओपी अंतर्गत निचितपुर टाउनशिप स्थित तालाब में मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक बच्चे का शव तैरता देखा। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ईस्ट बसुरिया पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर ईस्ट बसुरिया पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से तालाब से बच्चे का शव बाहर निकाला गया। बच्चे की पहचान निचितपुर टाउनशिप निवासी राजू अंसारी के दस वर्षीय पुत्र के रूप में किया गया। परिजन ने भी बच्चे की पहचान समर अंसारी के रूप में किया। समर अंसारी संत जेवियर स्कूल तेतुलमारी में कक्षा चौथी का छात्र था। मृतक समर अंसारी के चाचा शाहबुद्दीन अंसारी ने बताया कि समर अंसारी घर से खेलने के लिए निकला था फिर वापस नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद समर अंसारी का शव तालाब में तैरता पाया गया। घटना की सूचना पाकर ईस्ट बसुरिया पुलिस मौके पर पहुंची। समर अंसारी के शव को ईस्ट बसुरिया पुलिस पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। ताकि मौत के कारण का पता चल सके। हमलोगों ने देर रात तक खोज की। सुबह तालाब में तैरता पाया गया। घटना कैसे हुई यह अभी पता नहीं चला है।वहीं मोहलीडीह के पूर्व मुखिया मो आजाद ने कहा कि घटना दुखद है। सोमवार को काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला था। सुबह लोगों ने बच्चे का शव तैरता देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के बाद ही घटना का खुलासा होगा। जिला परिषद सदस्य इसराफिल उर्फ लाला ने कहा कि घटना को लेकर पुलिस जांच करे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि क्या हुआ था। समर के मौत से पूरा इलाके में मातम है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.