ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

धनबाद दौरे पर समाज कल्याण मंत्री चमरा लिंडा, टुंडी में गुरुजी आश्रम और नक्सल प्रभावित स्कूल का किया निरीक्षण

धनबाद :झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा सोमवार को धनबाद पहुंचे. धनबाद परिसदन में उनका स्वागत टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया. मंत्री का यह दौरा विशेष रूप से टुंडी प्रखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों का जायजा लेने और स्थानीय लोगों से संवाद करने के उद्देश्य से है.अपने दौरे की शुरुआत मंत्री लिंडा ने मनियाडीह स्थित गुरुजी आश्रम से की जहाँ उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आश्रम में रह रहे लोगों और आसपास के ग्रामीणों से मुलाकात की. उन्होंने आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्रों के विकास की संभावनाओं पर चर्चा की और आश्वासन दिया कि शिक्षा और कल्याण योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा.शिक्षा और विकास पर ज़ोरमीडिया से बात करते हुए मंत्री लिंडा ने कहा कि वे छात्रवृत्ति और साइकिल योजना जैसी सुविधाओं की ज़मीनी हकीकत का मूल्यांकन करेंगे ताकि ज़रूरत पड़ने पर नई पहल शुरू की जा सके .उन्होंने टुंडी प्रखंड के पलमा स्थित उस आदिवासी स्कूल का भी निरीक्षण करने की घोषणा की जिसे वर्ष 2000 में नक्सलियों ने उड़ा दिया था.मंत्री ने बताया कि साल 2000 का दौर बेहद कठिन था जब माओवादी गतिविधियाँ चरम पर थीं और कई स्कूल व अस्पताल तबाह हो गए थे.लेकिन आज परिस्थितियाँ बदल चुकी हैं और सरकार की प्राथमिकता है कि नक्सल प्रभावित इलाकों को शिक्षा और विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए. मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि समाज कल्याण विभाग की योजनाओं को तेज़ी से लागू किया जाएगा जिससे आने वाले समय में टुंडी प्रखंड में विकास की गति और तेज होगी.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.