ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

पाकुड़: महिला चौकीदार के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए एसआई अमरजीत मिश्रा, एसपी ने किया निलंबित

पाकुड़ : जिले के मालपहाड़ी थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर अमरजीत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने निलंबित कर दिया है। उन पर थाना क्षेत्र की एक महिला चौकीदार के साथ अवैध संबंध होने और उसे लेकर पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के डाकबंगला स्थित एक होटल में ठहरने का आरोप है। मामले की शिकायत महिला चौकीदार के पति ने लिखित रूप से एसपी को दी थी।

शिकायत में कहा गया है कि महिला चौकीदार सुबह लगभग 11 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकली थी, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटी। कॉल किए जाने पर उसने फोन रिसीव भी नहीं किया। इस पर उसके पति ने उसका मोबाइल लोकेशन ट्रैक कराया तो पता चला कि वह पश्चिम बंगाल के डाकबंगला स्थित एक होटल में है।

इसके बाद महिला के पति ने शमशेरगंज थाना पुलिस की मदद ली और होटल पहुंचा। वहां सब-इंस्पेक्टर अमरजीत मिश्रा और उसकी पत्नी एक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में मिले। शिकायतकर्ता ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया, जिसे उसने सबूत के तौर पर एसपी को सौंपा।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी निधि द्विवेदी ने प्राथमिक जांच के आधार पर सब-इंस्पेक्टर अमरजीत मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया। पुलिस प्रशासन ने मामले की विस्तृत departmental inquiry शुरू कर दी है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.