ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

धनबाद में सनसनी: पेट्रोल पंप के पास युवक को सिर में गोली, इलाके में दहशत का माहौल

धनबाद: कोयलांचल में एक बार फिर दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरातफरी मच गई। झरिया के रत्नजी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सड़क किनारे पैदल जा रहा था। तभी दो बाइक सवार आए और बेहद नजदीक से उसे निशाना बनाकर सिर में गोली दाग दी। वारदात के बाद अपराधी तेज रफ्तार से भाग निकले। सूचना मिलते ही झरिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को अपने वाहन से अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने घटनास्थल से युवक का मोबाइल फोन, चप्पल और एक खोखा बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर आरोपी बाइक सवारों की पहचान की जा रही है। घायल युवक की पहचान भी पुलिस द्वारा की जा रही है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.