BREAKING NEWS

ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

दीपावली व छठ पर्व को लेकर सदर थाना प्रभाारी ने की आमजनों से अपील ,पर्व में शांति भांग करनेवालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस : थाना प्रभाारी लालजी

मेदिनीनगर : दीपावली व छठ पर्व को लेकर सदर थाना पुलिस सतर्क व चौकस है। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सदर थाना प्रभाारी लालजी गंभाीर हैं। उन्होंने आमजनों से अपील की है कि जिस तरह से सदर थाना क्षेत्र में दशहरा पर्व शांति व भााईचारे के साथ मनाये थे उसी तरह दीपावली व छठ पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनायें। उन्होंने कहा कि पर्व को लेकर सदर थाना पुलिस हमेशा गश्ती अभिायान चला रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली में लोग सट्टेबाजी व जुआ से दूर रहें। असमाजिक तत्वों की जानकारी मिलने पर सदर थाना को सूचना दें ताकि पुलिस तत्काल कार्रवाई कर सके। उन्होंने अभिाभाावकों व बच्चों को चेतावनी देते हुए कहा कि दीपावली में बम पटाखे सतर्कता के साथ छोड़ेंगे। बच्चे को बम छोड़ने के लिए नहीं दें। पटाखे छोड़ते समय यह ध्यान रखें कि किसी को नुकसान नहीं पहुंचे। झोपड़ी घर इसके चपेट में नहीं आये। उन्होंने कहा कि कोई भाी संदिग्ध व्यक्ति आप के मुहल्ले या घर के आस पास घूमते नजर आए तो इसकी सूचना भाी पुलिस को दें । उन्होंने कहा कि लोग पर्व भााईचारे व शांति से मनायें, पुलिस आपके साथ हमेशा साथ है। कहा कि कोई भाी पर्व खुशियां लेकर आती है। मिलजुलकर पर्व को मनायें। कहा कि पर्व के दौरान शांति भांग करनेवालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि अगर लोग पर्व में घर जा रहे हों तो किसी एक व्यक्ति को घर में रखें। लोग घर छोड़कर जाने से पहले पुलिस को सूचना दें ताकि उनके घर पर पुलिस निगरानी रख सके। उन्होंने कहा कि लोग दीपावली में लोग चाईनीज सामान का बहिष्कार देसी वस्तुओं का उपयोग करें। मिट्टी का दीये जलायें। उन्होंने सदर थाना क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की बधाई दी है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.