ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

रांची समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की समीक्षा बैठक

रांची: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आज समाहरणालय ब्लॉक-ए में जिले के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पहले दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई और नई व्यवस्थाओं को लागू करने के लिए निर्देश भी जारी किए गए। बैठक में डॉ. सुदेश कुमार, मनीषा तिर्की, उर्वशी पांडेय, राजीव कुमार, रवि शंकर मिश्रा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश

समाहरणालय परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी की पूरी सफाई सुनिश्चित की जाए और पार्किंग में खड़े पुराने वाहन हटाए जाएं।

मुख्य गेट पर बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाए, ताकि कर्मचारियों की समयपालन सुनिश्चित हो।

समाहरणालय और सुभाषचंद्र बोस पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

सभी विभागीय कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जाएं।उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा, “सभी पहले दिए गए निर्देशों का सही तरीके से पालन करें। हमारा लक्ष्य समाहरणालय को साफ, सुरक्षित और आकर्षक बनाना है, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.