BREAKING NEWS

ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश नवनीत कुमार बने राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राज भवन के दरबार हॉल में न्यायमूर्ति नवनीत कुमार, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, झारखण्ड उच्च न्यायालय, रांची को झारखण्ड राज्य विद्युत नियामक आयोग, रांची के अध्यक्ष के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.इस अवसर पर राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने न्यायमूर्ति नवनीत कुमार की झारखण्ड राज्य विद्युत नियामक आयोग, रांची के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति संबंधी अधिसूचना का वाचन किया. तत्पश्चात राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी ने उन्हें शपथ ग्रहण हेतु आमंत्रित किया. राज्यपाल महोदय ने नवनियुक्त अध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, झारखण्ड विधानसभा की सदस्य कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग वंदना दादेल समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं पुलिस सेवा के पदाधिकारीगण, गणमान्य अतिथिगण तथा नवनियुक्त अध्यक्ष के परिजन उपस्थित थे.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.