रांची : राजधानी रांची में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता और तत्परता से एक बड़ी वारदात को सुलझा लिया गया। बीते दिन हुई चेन स्नैचिंग की घटना में शामिल वाहन और अपराधियों को ट्रैफिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया। पकड़े गए वाहन और अपराधियों को संबंधित थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस की इस सक्रियता से शहरवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में गश्त और निगरानी को और मजबूत किया जा रहा है ताकि ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
इस पूरे मामले पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि “ट्रैफिक पुलिस केवल यातायात नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराध नियंत्रण में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। हमारे जवान हर चौक-चौराहे पर सतर्क रहते हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करते हैं।”उन्होंने कहा कि शहर में सीसीटीवी निगरानी और पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है, ताकि अपराधियों को मौका न मिल सके। ट्रैफिक पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से शहरवासियों में राहत और सुरक्षा की भावना बढ़ी है।
