ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

रांची को मिल सकता है आइपीएल मैचों की मेजबानी, जेएससीए स्टेडियम फिर दिखेगा क्रिकेट का रोमांच

Ranchi। रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। इस वर्ष 26 से 31 मार्च के बीच होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के कुछ मैचों की मेजबानी झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) को मिल सकती है। आइपीएल गवर्निंग काउंसिल ने रांची को प्रस्तावित आयोजन स्थलों की सूची में शामिल किया है।सूत्रों के मुताबिक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड पर मौजूदा परिस्थितियों के कारण मैच न होने की आशंका है।

यदि दोनों राज्य समय पर स्थिति स्पष्ट नहीं करते, तो उनके कुछ मैच अन्य शहरों में शिफ्ट किए जा सकते हैं, जिनमें रांची प्रमुख विकल्प है।

अगर मेजबानी मिलती है तो लगभग 11 साल बाद रांची में आइपीएल की वापसी होगी। जेएससीए स्टेडियम में आखिरी बार 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच मैच खेला गया था।जेएफसी अंडर-14 टीम 25 जनवरी से करेगी अभियान की शुरुआतजमशेदपुर एफसी की अंडर-14 टीम 25 जनवरी से एआईएफएफ सब-जूनियर लीग 2025-26 में अपना सफर शुरू करेगी।

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहले मैच में टीम का मुकाबला रामकृष्ण मिशन फुटबॉल एकेडमी से होगा। मुख्य कोच राहुल राज के नेतृत्व में बनी 20 सदस्यीय टीम में 19 खिलाड़ी झारखंड से हैं। यह टीम प्रदेशभर में तीन महीने चले ट्रायल के बाद चुनी गई है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.