कतरास: झारखण्ड राज्य के रजत जयंती के अवसर पर राज्य के उत्कृष्ट विधायक के रूप में धनबाद विधायक राज सिन्हा के चुने जाने पर कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट ने प्रसन्नता जाहिर की और तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को विधायक राज सिन्हा को पुष्प-गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किये और शुभकामनायें दी।
ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा ने कहा कि हमारे कायस्थों के शिरोमणि राज सिन्हा जी के उत्कृष्ट विधायक के रूप में चुने जाने एवं विधान सभा के सचेतक के रूप चयनित होने से न केवल हम सभी कायस्थ बल्कि समस्त कोयलांचल गोरवांवित महसूस कर रहा है।
मौके पर कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट से श्री रंजन श्रीवास्तव, डॉक्टर पी सी एल दास, शशि लाल, श्रीमती चंदा श्रीवास्तव, बिनोद बिहारी प्रसाद सिन्हा, श्री रवि रंजन श्रीवास्तव, श्री दुर्गेश सिन्हा, श्री राकेश श्रीवास्तव, श्री भास्कर सिन्हा, श्री विकास सिन्हा, श्री आशीष अम्बस्ट एवं अन्य उपस्थित थे!

