
रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से 2 जनवरी से लापता दो बच्चों की खोज में जहां पुलिस-प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है, वहीं अब सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली घोषणा सामने आई है।
राहुल सिंह गिरोह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए दावा किया है कि जो भी व्यक्ति दोनों लापता बच्चों को ढूंढ निकालेगा या उनके बारे में पुख़्ता जानकारी देगा, उसे ₹2,00,000 का इनाम दिया जाएगा।
इस पोस्ट के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया है। लोग इस घोषणा को बच्चों की तलाश में सहयोग के रूप में देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश बता रहे हैं।
इधर, पुलिस इस वायरल पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है और नागरिकों से अपील की है कि किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को सीधे पुलिस को उपलब्ध कराएँ, ताकि बच्चों को सुरक्षित ढूंढा जा सके। शहर में चिंता का माहौल बना हुआ है और सभी की नज़रें बच्चों की सुरक्षित वापसी पर टिकी हैं।


