BREAKING NEWS

ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, नौ नगर निगमों में मेयर पद का आरक्षण लगभग तय

रांची : झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। राज्य के नौ नगर निगमों में मेयर पद के आरक्षण का प्रारंभिक खाका तैयार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, रांची और आदित्यपुर नगर निगम में मेयर पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित रहेगा। वहीं गिरिडीह में यह पद अनुसूचित जाति (SC) और हजारीबाग में पिछड़ा वर्ग (OBC) को दिया जाएगा।

बाकी पांच नगर निगम — देवघर, धनबाद, चास, मेदिनीनगर और मानगो — अनारक्षित रखे जाएंगे।

राज्य सरकार ने हाल ही में नगरपालिका निर्वाचन नियमावली में संशोधन किया है, जिसके बाद नगर विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अब राज्य निर्वाचन आयोग इसी संशोधित नियमावली के आधार पर आरक्षण का अंतिम प्रारूप तय करेगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती। इसी कारण नौ में से केवल चार नगर निगमों के मेयर पदों को आरक्षित किया गया है।

निगमों का वर्गीकरण

संशोधित नियमावली के तहत राज्य के नौ नगर निगमों को जनसंख्या के आधार पर दो वर्गों में बांटा गया है —

‘क’ वर्ग: 10 लाख या उससे अधिक आबादी वाले नगर निगम (रांची और धनबाद)

‘ख’ वर्ग: 10 लाख से कम आबादी वाले नगर निगम (बाकी सात नगर निगम)

‘क’ वर्ग से एक नगर निगम (रांची) को आरक्षण में शामिल किया गया है, जबकि ‘ख’ वर्ग से तीन नगर निगम — आदित्यपुर, गिरिडीह और हजारीबाग — आरक्षित किए गए हैं।

1% आबादी से कम वाले वर्ग को आरक्षण नहीं

राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन वार्डों में किसी वर्ग की आबादी 1% से कम होगी, वहां उस वर्ग के लिए आरक्षण लागू नहीं किया जाएगा।

उदाहरण के लिए, सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में ST का आरक्षण है, लेकिन यहां एससी वर्ग का केवल एक परिवार रहता है। इसी तरह रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड 28 में बीसी-2 वर्ग की जनसंख्या नगण्य है, इसलिए वहां भी आरक्षण नहीं लागू होगा।—

यहां होंगे नगर निकाय चुनाव

नगर निगम:

रांची, हजारीबाग, मेदिनीनगर, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर और मानगो

नगर परिषद:

रामगढ़, गढ़वा, विश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी तिलैया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, साहिबगंज, फुसरो और मिहिजाम

नगर पंचायत:

बंशीधर नगर, मझिआंव, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, लातेहार, कोडरमा, डोमचांच, धनवार, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, बुंडू, खूंटी, सरायकेला और चाकुलिया

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.