ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

धनबाद में कोयला खनन पर सियासी निगरानी, विशेष समिति ने कई इलाकों का किया दौरा

धनबाद : झरिया क्षेत्र में कोयला खनन से जुड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी एटी देवाप्रभा पर राजस्व भूमि पर अतिक्रमण और रैयती भूमि पर ओबी डंप करने का गंभीर आरोप लगा है .इसी मामले की जांच को लेकर विधानसभा की विशेष समिति और जिला प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को निरीक्षण किया.समिति ने सुरंगा, पहाड़ी गोड़ा, जीना गोड़ा, नुनुडीह, मुहल्बनी, भौरा गौरखूंटी, भौरा 12 नंबर, परिसियाबाद और जहाज टांड सहित कई इलाकों का दौरा किया.टीम ने मौके पर ओबी डंपिंग और खनन कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया.जैसे ही विशेष समिति और अधिकारियों के साथ आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन के लोग सुरंगा पहुंचे, ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने कंपनी पर जमीन हड़पने और विस्थापितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. स्थिति बिगड़ती देख सिंदरी डीएसपी ने हस्तक्षेप कर ग्रामीणों को शांत कराया. तीन दिवसीय दौरे पर कोयलांचल पहुंचे इस विशेष दल में संयोजक मथुरा महतो, सदस्य अरूप चटर्जी, राज सिन्हा, उमाकांत रजक, चंद्रदेव महतो, सुदीप गुड़िया और धनंजय सोरेन शामिल है . ये समिति आने वाले दिनों में अपनी रिपोर्ट सदन में पेश करेगी.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.