ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

रिवाल्वर और गोलियां लेकर पुलिसकर्मी फरार, विभाग करता रहा पत्राचार लेकिन नहीं दिया जवाब, दो साल बाद बताया-चोरी हो गई

Ranchi: रांची पुलिस विभाग में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। निलंबित आरक्षी लम्बोदर कुमार महतो (आरक्षी संख्या 3749) के खिलाफ सरकारी हथियार और गोलियां गायब करने के आरोप में गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरक्षी लम्बोदर कुमार महतो को 21 सितंबर 2023 को सीसीआर ड्यूटी के लिए नियुक्त किया गया था और उसी दिन शस्त्रागार पुलिस केंद्र रांची से उसे एक रिवाल्वर और 30 राउंड गोली जारी की गई थी। सके बाद आरक्षी 26 अक्टूबर 2023 को छह दिनों के क्षतिपूर्ति अवकाश पर गया। लेकिन निर्धारित समय 2 नवंबर 2023 को ड्यूटी पर नहीं लौटा। उसने न तो किसी प्रकार की सूचना दी और न ही छुट्टी बढ़ाने की अनुमति ली। इस गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए उनका वेतन रोक दिया गया।

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि आरक्षी को ड्यूटी पर लौटने के लिए विभाग की ओर से बार-बार पत्राचार किया गया लेकिन न तो उसने संपर्क किया और न ही कार्यालय में उपस्थित हुआ।इससे परेशान होकर विभाग ने उसे 12 मार्च 2025 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया औ र विभागीय कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी। 18 अगस्त 2025 को आरक्षी लम्बोदर कुमार महतो ने डीआइजी सह एसएसपी से मिलकर बताया कि उनके पास से सरकारी रिवाल्वर और 30 चक्र गोलियां चोरी हो गई हैं। प्राथमिकी के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जवान को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकारी कर्मचारी बताकर कर रहे ठगीरांची के डुमरदगा इलाके में इन दिनों एक ठग सक्रिय है जो खुद को पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग का कर्मचारी बताकर लोगों से ठगी कर रहा है। युवक विशेष रूप से उन घरों को निशाना बना रहा है जहां उस समय पुरुष सदस्य मौजूद नहीं होते और महिलाएं अकेली होती हैं। स्थानीय निवासी नीलकंठ पाठक ने बताया कि वह स्वयं इस ठग का शिकार हो चुके हैं और उससे 1000 रुपये की ठगी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उक्त युवक घर में घुसते ही यह दावा करता है कि पानी का कनेक्शन अवैध है और यदि तुरंत जुर्माना नहीं चुकाया गया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। युवक की बातों और हाव भाव से वह एक असली विभागीय कर्मचारी जैसा प्रतीत होता है, जिससे लोग भ्रमित हो जाते हैं। सीसीटीवी फुटेज में ठग को हरे रंग की टी शर्ट और काली जींस में देखा गया है। वह अकेले ही घर में प्रवेश करता है और महिलाओं को डरा धमका कर या भ्रमित कर उनसे पैसे ऐंठ लेता है। उसके व्यवहार से यह स्पष्ट है कि वह योजना के साथ वारदात को अंजाम देता है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.