रांची :अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू स्थित एक वीआईपी इलाके में चल रहे 11 रेस्टोरेंट में अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मारा। रांची एसडीओ के निर्देश पर अरगोड़ा पुलिस, कोटपा और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हुक्का फ्लेवर, नशीले पदार्थ, पाइप, चिमनी और कोयला जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि यहां कम उम्र के बच्चों को भी हुक्का परोसा जा रहा था। मौके से कैसिनो में खेले जाने वाले कार्ड भी बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि रेस्टोरेंट पूरी तरह अवैध तरीके से नशे का अड्डा बन चुका था। संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

