ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

माओवादी मनोहर गंझू के घर पुलिस ने इस्तेहार चिपकाया ,भाकपा माओवादी जोनल कमांडर मनोहर पर 10 लाख का है इनाम


लातेहार: माओवादियों का दस लाख रुपए का इनामी जोनल कमांडर मनोहर गंझू पिता विलास्पति गंझू के बालूमाथ थाना क्षेत्र के ग्राम टेमराबर, बसिया स्थित घर में बालूमाथ थाना पुलिस के द्वारा न्यायालय के द्वारा निर्गत इश्तेहार चिपकाया गया. बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मनोहर गंझू बालूमाथ थाना के कांड संख्या 108/ 24 का अभियुक्त है. उन्होंने कहा कि अगर अभियुक्त न्यायालय द्वारा दिए गए समय पर सरेंडर नहीं करता है, तो घर की कुर्की जब्ती की कारवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस कांड में भाकपा माओवादी जोनल कमांडर पर गोली मार कर हत्या करने का आरोप है. इस अभियान में पुअनि विकास कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.