ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

सिनीडीह पंचायत में पीएम आवास घोटाला उजागर, अधूरे घर – पूरी राशि निकासी!

कतरास: बाघमारा प्रखंड के सिनीडीह पंचायत स्थित हनुमाननगर में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के निरीक्षण में पता चला कि कई आवास अधूरे हैं—कहीं सिर्फ दीवारें खड़ी हैं, कहीं छत ही नहीं, कहीं एडबेस्टर का इस्तेमाल किया गया है और लगभग सभी में दरवाज़े-खिड़कियाँ भी नहीं लगीं।

चौंकाने वाली बात यह है कि लाभुकों के खातों से 1.20 लाख रुपये की पूरी राशि निकाल ली गई, जबकि कागज़ों और वेबसाइट पर आवास “पूर्ण” दिखाया गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंचायत प्रतिनिधियों और प्रखंड अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी राशि का बंदरबांट हुआ है। कई लाभुकों ने आरोप लगाया कि मुखिया पति बिट्टू चौहान ने पासबुक और पैसा लेकर घर बनाने का आश्वासन दिया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ।

वहीं बिट्टू चौहान ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि विरोधी गुट उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।मामले में जांच की मांग तेज हो गई है और ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। निरीक्षण के दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.