लोहरदगा। लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत भड़गांव और डांडू पंचायत के पंचायत सचिव सुरेंद्र गुप्ता को एसीबी ने शुक्रवार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वह बागवानी योजना के तहत लाभुक कृष्णा उरांव से मस्टर रोल जनरेट करने के एवज में रिश्वत मांग रहे थे।
शिकायत की सत्यता जांचने के बाद एसीबी की टीम डीएसपी के नेतृत्व में सेन्हा प्रखंड कार्यालय पहुंची। जैसे ही लाभुक ने पंचायत सचिव को रिश्वत की राशि सौंपी, एसीबी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।
इस कार्रवाई से पूरे प्रखंड में हड़कंप मच गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।


