ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

पलामू: बालू घाटों की पुनः ई-निलामी, न्यूनतम EMD मात्र ₹26.47 लाख ,निविदा में भाग लेने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर से शुरू

पलामू :जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी 19 बालू घाटों की पुनः ई-निलामी के लिए ऑनलाइन निविदा आमंत्रित की गई है। इस संबंध में जिला खनन कार्यालय ने जानकारी दी है कि इस बार सभी बालू घाटों के लिए अलग-अलग निविदाएं जारी की गई हैं। इससे निविदा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक हो गई है।

गौरतलब है कि इस बार बालू घाटों के लिए न्यूनतम अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) मात्र ₹26,47,077 निर्धारित किया गया है, जो पूर्व की तुलना में काफी कम है। इससे अब छोटे व्यवसायी या इच्छुक व्यक्ति भी ई-निलामी में भाग ले सकेंगे।

सभी इच्छुक कंपनियां या व्यक्ति www.jharkhandtenders.gov.in पोर्टल के माध्यम से दिनांक 14 अक्टूबर 2025 से निविदा में भाग ले सकते हैं।

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि निविदा प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी और राज्य सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार ही भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग जिला खनन कार्यालय, पलामू से संपर्क कर सकते हैं।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.