धनबाद : सावन के तीसरे सोमवार को भी भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु उम्र पड़े कोयलांचल के सभी शिव मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। वैधनाथ धाम देवघर को छोड़ दिया जाए तो स्थानीय शिव मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक देखी गई। सावन के तीसरे सोमवार को कतरास के तिलाटाँड़ से महिला श्रद्धालुओं ने भी पारंपरिक ढंग से शोभायात्रा निकाला और नाचते गाते लिलोरी मंदिर स्थित कतरी नदी घाट से नदी का पवित्र जल भरा और वापस तिलाटाँड़ के शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हर हर महादेव और जय भोलेनाथ के जय घोष होते रहे। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। इस कार्यक्रम में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया था।