धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) के ब्लड बैंक में दो आईसीटीसी (इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर) काउंसलरों को तत्काल प्रभाव से प्रतिनियुक्त किया गया है.
उपायुक्त ने कहा कि ब्लड बैंक में काउंसलरों की तैनाती से अब रक्तदाताओं को आवश्यक परामर्श और मार्गदर्शन मिल सकेगा जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता दोनों बढ़ेंगी.बता दें कि 28 अक्टूबर को उपायुक्त आदित्य रंजन ने एसएनएमएमसीएच ब्लड बैंक का निरीक्षण किया था.
निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने बताया था कि ब्लड बैंक में काउंसलर की अनुपस्थिति के कारण रक्तदाताओं को परामर्श सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं.
इस पर उपायुक्त ने तत्काल दो आईसीटीसी काउंसलरों को ब्लड बैंक में प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया था.निर्देश के आलोक में सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने कार्रवाई करते हुए दोनों काउंसलरों को प्रतिनियुक्त किया.

