
धनबाद। मोस्ट वांटेड अपराधी हैदर अली उर्फ प्रिंस खान का एक और धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोयलांचल में हड़कंप मच गया है। वीडियो में प्रिंस खान हथियारों के बीच खड़ा दिखाई देता है और गैंग्स ऑफ वासेपुर के फहीम खान व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता नजर आता है। वह पुलिस को भी चुनौती देते हुए खुद को दुबई में होने का दावा करता है।
इस पूरे मामले पर धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और कानून-व्यवस्था पर पूरा नियंत्रण है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की प्रत्येक पहलू से जांच की जा रही है तथा किसी भी तकनीकी या कानूनी अड़चन को दूर करने के लिए पुलिस तैयार है। एसएसपी ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।


