ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

मिलादुन्नबी पर गिरिडीह में धूमधाम से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी हुए शामिल

गिरिडीह जिले में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर धार्मिक उल्लास और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर शहर के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग हाथों में झंडे, बैनर एवं तिरंगे लेकर शामिल हुए। धार्मिक नारों के बीच जुलूस-ए-मोहम्मदी ने शहर की सड़कों पर एकता और अमन का संदेश दिया।इस मौके पर झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी मौजूद रहे। उन्होंने जुलूस में शामिल होकर लोगों को ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी और कहा कि यह पर्व हमें आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। जुलूस के समय जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पर पानी व स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए, ताकि जुलूस में शामिल लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। धार्मिक नेताओं ने अपने संदेश में कहा कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के जीवन आदर्शों को याद करने और समाज में शांति एवं सद्भावना बनाए रखने का अवसर है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.